Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दीपिका गेहानी को स्वर्ण पदक

पारस शर्मा. जोधपुर

श्री पुष्टिकर श्री पुरोहित सूरजराज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय की बीसीए संकाय की छात्रा दीपिका गेहानी को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की सत्र 2023 की वरीयता सूची में प्रथम आने पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने के उपलक्ष में महाविद्यालय परिवार, संचालन समिति के सचिव ओमप्रकाश लोहरा व श्री पुष्टिकर एज्युकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी सुरेन्द्र जोशी (लालजी) ने शुभकामनाएं प्रदान की । इस अवसर पर संचालन समिति के सचिव ओपी लोहरा ने कहा कि छात्रा दीपिका गेहानी ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके स्वयं का ही नहीं वरन महाविद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है । श्री पुष्टिकर महाविद्यालय की छात्राओं ने बीएससी में दो बार, एम.ए. समाजशास्त्र तथा गृह विज्ञान में अनवरत स्वर्ण पदक यहाँ की अध्ययनरत छात्राओं ने प्राप्त किए है । अगर छात्राओं में कुछ करने का जज़्बा, ललक व हौंसला हो तो वह जीवन के उच्च मुकाम तक अवश्य पहुँच सकती है । प्राध्यापको को बधाई देते हुए श्री लोहरा ने कहा कि शिक्षक के शरीर में छिपा हुआ बालक हमेशा जिंदा रहना चाहिए तथा सीखने की भूख निरंतर रहनी चाहिए । प्राचार्य प्रो. के. के. व्यास ने बताया कि छात्रा सुश्री दीपिका गेहानी वर्तमान में ड्रीम टीम कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर कार्यरत है । छात्रा दीपिका गेहानी ने उक्त उपलब्धि का श्रेय अपनी संकाय के शिक्षकों, महाविध्यालय की संचालन समिति को दिया । छात्रा ने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षकों का व्याख्यान तथा प्रतिदिन लगने वाले कालांशों ने उसे उत्तरोतर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया है । संचालन समिति ने महाविद्यालय के बी.सी.ए. संकाय के प्राध्यापकों को उक्त उपलब्धि पर धन्यवाद प्रेषित किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor