भैरूबाग पार्श्नाथ जैन मंदिर तीर्थ में हुआ धार्मिक आयोजन
शिव वर्मा. जोधपुर
श्री भैरूबाग पार्श्वनाथ जैन मंदिर तीर्थ में व्याख्यान हुआ। इस दौरान आचार्य जयानंद सूरिश्वर व साध्वी वृंद के सान्निध्य में जापान से आए श्रावक वीरेंद्र भंडारी ने नवकार मंत्र का जाप कर सुनाया। भंडारी ने बताया कि वे जापान में नवकार मंत्र और जैन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने बताया कि वे जैन धर्म की पूरी तरह पालना करते हैं।
इस अवसर पर सुंदर बाईसा, आरसी जैन ने जापानी मेहमानों की प्रभावना की। सचिव जगदीश ने भी विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यख किशोर सिंघवी, अनिल सिंघवी, पूर्व उपाध्यक्ष संघवी भूरमल मरड़िया, कैलाश मेड़ता, बाबूलाल चौपड़ा, विजयराज, पीसी जैन, प्रेमसा, रतन मेहता आदि मौजूद थे।




