Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 1:22 am

Wednesday, August 26, 2026, 1:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री जागृति संस्थान का नव वर्ष स्नेह मिलन व “नवांकुर” कार्यक्रम 19 जनवरी को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक आयोजित

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान की ओर से 19 जनवरी, रविवार को नेहरू पार्क स्थित डॉ. सावित्री मदन डागा भवन में नव वर्ष स्नेह मिलन व “नवांकुर” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर मधुवन स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।

संस्थान के सचिव हर्षद सिंह भाटी ने बताया कि दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्यमी पुनाराम बरनेला एवं विशिष्ट अतिथि लोक व भजन गायक कालुराम प्रजापति, चंद्रसिंह गहलोत (चंदुमामा), महेंद्र सिंह पंवार व समाजसेवी संतोष राठी के आतिथ्य व संस्थान के अध्यक्ष राजेश भेरवानी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी उद्घोषिका मधुर परिहार करेगी।

संस्थान के मीडिया मैनेजर व जनसंपर्क अधिकारी पंकज जांगिड़ ने बताया कि बैठक में विराजित संस्थान के अध्यक्ष राजेश भेरवानी, कोषाध्यक्ष राखी पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम जांगिड़, सहसचिव गोविंदराम पाटवा, संरक्षक लीला कृपलानी, तारा प्रजापत, अशफाक अहमद ‘फौजदार, एडवोकेट एन.डी.निंबावत, शिवप्रकाश अरोड़ा, भीमराज सैन आदि ने कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की। सभी आगंतुकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार राजस्थानी परिवेश में सजी-धजी सुश्री वेदिका जांगिड़ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू होगा। संस्थान के सदस्यों द्वारा मंचासींन अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा। नवांकुर कार्यक्रम में सभी माननीय सदस्य, नए व युवा कवि किसी भी विधा में अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]