Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 7:23 am

Friday, July 10, 2026, 7:23 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आठवें वेतन आयोग के गठन का किया स्वागत, महासंघ में खुशी

पारस शर्मा. बाड़मेर 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान ने केंद्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा का स्वागत किया। महासंघ के विभाग सह संयोजक व सहायक आचार्य एमबीसी राजकीय कन्या महाविद्यालय बाड़मेर प्रो. मांगीलाल जैन ने कहा कि पिछला वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था। प्रति 10 वर्ष में वेतन आयोग की परम्परा को जारी रखना केन्द्र सरकार का सराहनीय निर्णय है।

यह निर्णय सेवानिवृत एवं सेवारत शिक्षकों सहित समस्त कर्मचारी वर्ग के लिए राहत एवं प्रोत्साहन का कारण बनेगा। एबीआरएसएम के बाड़मेर जिलाध्यक्ष डायालाल सांखला ने बताया कि महासंघ केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करता है। साथ ही आशा करता है कि आठवां वेतन आयोग मुद्रास्फीति व अन्य आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के व्यापक हित में सिफारिशें प्रस्तुत करेगा।

महासंघ के जिला सचिव व सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर डॉ. वीरसिंह भाटी ने कहा कि देशभर के विद्यालय और उच्च शिक्षा के शिक्षक इस महत्वपूर्ण घोषणा का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। महासंघ ने विभिन्न मंचों एवं सरकार के साथ हुई बैठकों में लगातार इस मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। प्रधानमंत्री की ओर से इस दिशा में लिया गया सकारात्मक निर्णय निश्चित रूप से कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर तथा एमबीसी राजकीय कन्या महाविद्यालय बाड़मेर के संगठन से जुड़े संकाय सदस्यों ने खुशी जाहिर की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor