Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 4:24 am

Monday, August 24, 2026, 4:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रद्धा से मनाया गया अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस

देशभक्ति का जज्बा हमारी प्रेरणा है : विधायक जोशी

अरुण माथुर. जोधपुर 

सिंधु यूथ इंटरनेशनल, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी गुरु संगत दरबार के तत्वावधान में अमर शहीद हेमू कालाणी का 83वा बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया।
संस्था अध्यक्ष देवदास जगवानी, महासचिव अशोक मूलचंदानी की देखरेख में आयोजित समारोह में समाज बंधुओ, जन प्रतिनिधियों, युवाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि देशभक्ति का जज्बा ही हमारे प्रेरणा है। शहीद हेमू कालाणी की देशभक्ति युवाओं के लिए राष्ट्रीय हित का मार्ग प्रेषित करती है।
इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव लक्ष्मण खेतानी, देवदास जगवानी भाजपा नेता महेंद्र मेघवाल आदि ने हेमू कालाणी को राष्ट्र व समाज का गौरव बताया। इस अवसर पर मुरली गंगवानी, पार्षद अनिल प्रजापत, पायल जानयानी, नरेंद्र फिथानी, सुनील संभवानी के अतिरिक्त सोनिया रामचंदानी, मोना हरवानी, शोभा मंगलानी, हेमंत जानयानी, राजू संभवाणी, प्रदीप वरदानी, भरत आवतानी, प्रभु ठारवानी, रामचंद्र गुरनानी, इंद्र कुमार टहल्याणी, सुरेश भाटिया, राधाकिशन मूलचंदानी, केडी इसरानी, सुरेश पी खेतानी, नारायण खटवानी, नंदलाल राणे, हरीश देवनानी, प्रदीप गेहानी, विजय संभवाणी, लक्ष्मण शर्मा, मनोज फिथानी, प्रकाश बूलचंदानी, भगवान अठवानी, लक्ष्मण मूलचंदानी, चेतन गंगानी, दीपक मोरदानी, प्रेमचंद झामनानी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इससे पूर्व प्रतिमा का अभिषेक कर चौराहे को सजाया गया इस अवसर पर मॉडर्न सेंट्रल अकादमी के बच्चों ने रैली के रूप में पधारकर अमर शहीद हेमू कालाणी अमर रहे के नारे लगाए। अंत में राष्ट्रगान किया गया। संचालन अशोक मूलचंदानी ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor