Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:14 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:14 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नगर निगम दक्षिण का शक्ति महोत्सव का हुआ शुभारंभ

– 56 महिला उद्यमियों ने लगाई विभिन्न उत्पादों की स्टॉल्स
– महिला सफाईकर्मी एवं वीरांगना के कर कमलों से हुआ मेले का शुभारंभ

शिव वर्मा. जोधपुर 

शहर के गांधी मैदान में नगर निगम दक्षिण की ओर से शक्ति महोत्सव के तहत मंगलवार से महिला उद्यमिता मेला का शुभारंभ हुआ। नगर निगम दक्षिण में महिला सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत नंदा भगवती, वीरांगना श्रवण कंवर, वरिष्ठ पत्रकार संगीता शर्मा, पत्रकार मधु बनर्जी और महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने फीता काटकर इस मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने मेले में लगी स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों से चर्चा की।

महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा मातृशक्ति वंदन को प्राथमिकता देते हैं और इसी संकल्प को आगे बढ़ते हुए नगर निगम दक्षिण में पहली बार महिला शक्ति महोत्सव के तहत महिला उद्यमिता मेले का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इस मेले को लेकर महिला उद्यमियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और महज तीन घंटे में ही सभी स्टॉल्स का रजिस्ट्रेशन हो गया।

उन्होंने बताया कि इस मेले में 56 महिलाओं ने अपने विभिन्न उत्पादों की स्टॉक लगाई है। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने भी नगर निगम दक्षिण की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि तीन दिवसीय इस मेले में महिला उद्यमियों को बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। इस अवसर पर उपायुक्त पुष्पा कंवर सिसोदिया, उपायुक्त ताराचंद, नगर निगम दक्षिण मेला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी, पार्षद निशा चौधरी, सुमन सैन हेमलता परिहार, बसंती मेवाड़ा, एईएन मुक्ता चौधरी सहित पार्षद , नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor