Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:14 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:14 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

14.18 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा देशनाेक रेलवे स्टेशन

90 प्रतिशत कार्य पूरा, नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं मिलेंगी 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल के देशनोक रेलवे स्टेशन का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अन्य 508 स्टेशनों के साथ किया गया l मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

डीआरएम सिंह ने बताया कि देशनोक स्टेशन पर नए स्टेशन भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें यात्रियों को अब स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं का अनुभव होगा। स्टेशन में नए वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम का कार्य पूरा हो चुका है साथ ही पोर्च स्टेशन बिल्डिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नए स्टेशन बिल्डिंग पर फिनिशिंग कार्य, प्लेटफार्म पर शेड का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट और सरफेसिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया। शेष स्टेशन पुनर्विकास का कार्य को तीव्र गति किया जा रहा है। जिसमें इस निर्माण कार्य के तहत विशिष्ट अथिति कक्ष, यात्रियों के वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा मुख्य द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया इत्यादि कार्यों का समावेश किया गया।

देशनोक स्टेशन पर 14.18 करोड़ये कार्य हो रहे 

1. स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान तथा सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यl
2. दो पहिया, चौपहिया के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधाl
3.यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान, दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश – कक्ष का प्रावधान।
4. स्टेशन प्लेटफार्म पर कोच प्रदर्शन बोर्ड का प्रावधान।
5. नये अतिथी–कक्ष व स्टेशन अधीक्षक कक्ष का प्रावधान।
6. स्टेशन पर महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग शौचालयों के साथ बेहतर सुविधाएं।
7. स्टेशन भवन के बाहरी और आंतरिक भाग का सुधार, 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
8. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।
9. बेहतर संकेत चिन्हों का प्रावधान, स्टेशन पर होर्डिंग व स्मारकीय झंडों का प्रावधान और बेहतर फर्नीचर का प्रावधान।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor