Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 1:22 am

Saturday, August 29, 2026, 1:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वीर चक्र शहीद रफीक खान के नाम से स्कूल नामकरण करने की मांग

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. बीकानेर

सिन्धी सिपाही समाज के अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ समेजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक शिष्ट मंडल ने संभाग्यीय आयुक्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि 1971 भारत पाक युद्ध के शहीद को भारत सरकार के राष्ट्रपति द्वारा शहीद रफीक खान को मरणोपरांत वीर चक्र देकर सम्मानित किया गया था। 52 साल बाद भी शहीद के नाम से किसी भी स्कूल का नामकरण नहीं किया गया जबकि सैनिक कल्याण बोर्ड, जिला कलेक्टर, ग्राम पंचायत व स्कूल द्वारा सभी दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीकानेर द्वारा शिक्षा निदेशालय , सचिवालय शिक्षा ग्रुप -6 व शिक्षा मंत्री जी को भी व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं फिर भी स्कूल का नामकरण शहीद के नाम से नहीं किया है। मुख्यमंत्री से वीर चक्र शहीद रफीक खान के नाम से स्कूल का नामकरण का ज्ञापन संभागीय आयुक्त को सौंपकर कहा कि उचित कार्यवाही करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor