Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जुबिली नागरी भंडार का स्थापना दिवस व वसंतोत्सव 31 से 2 फरवरी तक

युवा चित्रकारों की चित्र प्रदर्शनी से समारोह का आग़ाज़ 31जनवरी को होगा

राखी पुरोहित. जोधपुर

नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र श्री जुबिली नागरी भण्डार, बीकानेर अपने 118वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय समारोह का आयोजन आगामी 31 जनवरी से 2 फ़रवरी तक करने जा रहा है।
श्री जुबिली नागरी भण्डार बीकानेर के अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद् विद्यासागर आचार्य एवं मंत्री डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिवसीय समारोह का आग़ाज़ दिनांक 31 जनवरी, 2025 शुक्रवार सुबह 11:00 बजे राजमाता सुदर्शन कला दीर्घा में युवा चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी के साथ होगा।
तीन दिवसीय समारोह के प्रेस प्रभारी शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सोलंकी भोज होंगे तथा चित्र प्रदर्शनी आयोजन के तीनों दिन सुबह 11बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
क़ासिम ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन दिनांक 1 फरवरी, 2025 शनिवार को शाम 4:00 बजे श्री जुबिली नागरी भण्डार सरस्वती मंदिर परिसर में त्रिभाषा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। जिसमें नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ एवं युवा रचनाकार अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 2 फ़रवरी, 2025 रविवार शाम 4:00 बजे श्री जुबिली नागरी भण्डार ट्रस्ट स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। जिसके संयोजक संगीत शिक्षक अहमद बशीर सिसोदिया होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor