Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 4:24 am

Monday, August 24, 2026, 4:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कुंवर पृथ्वी सिंह 26 जनवरी पर सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर

गणतंत्र दिवस समारोह जोधपुर में राजीविका भोपालगढ़ के पशुधन संदर्भ व्यक्ति कुंवर पृथ्वीसिंह को कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उम्मेद स्टेडियम में मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने ध्वजारोहण किया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चौधरी मौजूद रहे। जिनमें विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें भोपालगढ़ के राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के पशुधन संदर्भ व्यक्ति कुंवर पृथ्वीसिंह को ग्रामीण महिलाओं के पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन कर उनकी आजीविका में बढ़ोतरी कर पशुधन के क्षेत्र में लखपति दीदी बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष में इन्हें प्रशंसा पत्र देकर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भोपालगढ़ क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के पशुधन में प्राथमिक उपचार टीकाकरण व विभिन्न गांव में स्वयं सहायता समूह की बैठक करवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना पशुपालन विभाग की चल रही योजनाओं जैसे पशुधन निशुल्क आरोग्य योजना, मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962, मंगला पशु बीमा योजना, ऊंट संरक्षण योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का ग्रामीण महिलाओं में प्रचार प्रसार किया । इनके द्वारा पशुधन के क्षेत्र में कई नवाचार कर ग्रामीण महिलाओं के पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन कर उनकी आजीविका में बढ़ोतरी की। जिससे पशुधन के क्षेत्र में कई महिला लखपति दीदी बनी। साथ ही भोपालगढ़ क्षेत्र में “एक पेड़ गौ माता के नाम” अभियान चलाकर महिलाओं को 500 से अधिक पौधे खुद के खर्चे से निशुल्क वितरण कर महिलाओं से लगवाए व पर्यावरण संरक्षण कर रहे हैं इनके द्वारा पहले भी कहीं उल्लेखनीय कार्य किये और सम्मानित हो चुके हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor