Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

Monday, August 24, 2026, 2:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हिंगलाज माता मंदिर में संतों के चरण पखार किया पूजन

अरुण माथुर. जोधपुर

जोधपुर के चौखा स्थित हिंगलाज माता मंदिर का सोमवार को पाट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक फूल मंडली भी सजाई गई। माता हिंगलाज का विशेष श्रृंगार किया गया। पाटोत्सव कार्यक्रम में शहर और आसपास की जगह से साधु संत भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को लेकर सुबह माता का वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। वहीं महिला भजन मण्डली की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। महिलाओं ने भगवान गणेश, शंकर, सद्गुरूदेव और माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां दी तो उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर में तैयारिया की जा रही थी। पाट उत्सव के बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर मण्डल महंत सर्वांनन्दगिरी महाराज ने बिजोलाई बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज का चरण अभिषेक भी किया। उन्होनें चरण पूजन के पश्चात् माला और साफा पहना कर महामंडलेश्वर का अभिनन्दन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सद्गुरू देव के जयकारें लगाए। मण्डल मंहत सर्वानन्दगिरी महाराज ने पाट उत्सव में आए अन्य संतों को भी माला पहना कर अभिनन्दन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor