Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

2 जोड़ी रेलसेवाओं में द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे के स्थान पर थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बे होंगे

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी रेलसेवाओं में द्वितीय शयनयान श्रेणी के स्थान पर थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बे लगाये जा रहे है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 19027/19028, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 16.12.23 से तथा जम्मूतवी से दिनांक 18.12.23 से 02 द्वितीय शयनयान के स्थान पर 02 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बे लगाये जा रहा है। इस परिवर्तन के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवर कार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 22965/22966, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी -बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 15.12.23 से तथा भगत की कोठी से दिनांक 16.12.23 से 02 द्वितीय शयनयान के स्थान पर 02 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बे लगाये जा रहा है। इस परिवर्तन के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बे एवं 01 पॉवर कार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor