Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:51 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:51 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान, खिले चेहरे

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. भोपालगढ़

भोपालगढ़ उपखंड के रूदिया गांव में जागरूक महिलाओं द्वारा संगीत के क्षेत्र के कलाकारों का सम्मान किया गया। जागरूक महिलाओं में लिपिक नीतू प्रजापत ने बताया कि महिलाओं ने तीन वर्ष पहले तेलुंदा परंपरा के स्थान पर पाठ्य सामग्री देने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इस बार कलाकारों का सम्मान किया गया।

आशा प्रजापति ने बताया कि स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कोलगेट ब्रश भी प्रदान किए गए।
सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सिंह चौहान ने कहा कि महिलाएं तीन वर्षों से लगातार पाठ्य सामग्री वितरण का कार्य कर रही हैं और इस बार कलाकारों के सम्मान की पहल भी स्वागत योग्य हैं। जागरूक महिलाओं में किरण प्रजापत, लिपिक नीतू प्रजापत, मीरा, पुष्पा, गीता, ओमी, ममता ने पुरस्कार कलाकारों को प्रदान किए। इस दौरान सरपंच सुनीता चौधरी, भैराराम सारण, रतनलाल सियाग, प्रधानाचार्य जोगाराम डूडी, सामाजिक कार्यकर्ता रूपाराम प्रजापत, प्रतापराम नायक, शंकराराम मेघवाल, श्रवणराम मेघवाल सहित कलाकार और ग्रामीण मौजूद थे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए रूदिया सम्मानित 

भोपालगढ़ उपखंड के रूदिया गांव निवासी रूपाराम प्रजापत रूदिया को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगाराम डूडी ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यालय के भौतिक विकास में कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रूपाराम प्रजापत को यह सम्मान दिया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच धनसिंह चौहान, सरपंच सुनीता भेराराम सारण,विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीण मौजूद थे।

महिला संगठन रूदिया उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित 

भोपालगढ़ उपखंड के रूदिया ग्राम में उत्कृष्ट कार्य के लिए महारानी लक्ष्मी बाई राजीविका स्वयं सहायता समूह रूदिया एवं महिला मंडल रूदिया को सम्मानित किया गया। महिलाओं को यह सम्मान ग्राम में गणतंत्र दिवस समारोह में किया गया। इस दौरान सरपंच सुनीता भैराराम सारण, पूर्व सरपंच धनसिंह चौहान, महिला संगठन से किरण प्रजापत, आशा प्रजापति, ओमी, पुष्पा, गीता, सुशीला, दुर्गा, ममता, मीरा, सामाजिक कार्यकर्ता रूपाराम प्रजापत सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor