Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 5:43 am

Thursday, April 30, 2026, 5:43 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधपुर रेल मंडल पर “रेल मदद पोर्टल” के माध्यम से 22 हजार 905 यात्रियों की शिकायतों का समाधान

मंडल पर शिकायतों का 29 मिनट में किया समाधान

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, विकास खेड़ा ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।
इस वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2024 से 26 जनवरी 2025 तक 22 हजार 905 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका शत प्रतिशत निस्तारण, औसतन 29 मिनट के समय में किया गया। उल्लेखनीय है कि जोधपुर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जो कि दिन रात(24X7) यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखता है एवं उनका समाधान करता है।
“रेल मदद पोर्टल” के माध्यम से यात्री अपनी शिकायतें जैसे सफाई, कोच की स्थिति, टिकटिंग, खानपान और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को दर्ज कर सकते हैं। जोधपुर मंडल द्वारा इतनी बड़ी संख्या में शिकायतों का समाधान यह दर्शाता है कि रेलवे अब यात्री सुविधाओं और उनकी संतुष्टि पर विशेष ध्यान दे रहा है।
जोधपुर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायों में उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई।

रेल मंडल बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत 

यह पोर्टल भारतीय रेलवे की एक डिजिटल पहल जिसमें यात्रियों की समस्याओं का तुरंत एवं प्रभावी समाधान किया जाता हैं इसके साथ ही जोधपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हमेशा प्रयासरत है।

पंकज कुमार सिंह ( मंडल रेल प्रबन्धक जोधपुर)

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor