Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 11:01 am

Tuesday, August 25, 2026, 11:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परमार व देवासी सम्भाग स्तर पर सम्मानित

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

जालौर उप वन संरक्षक कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों काे बेहतर कार्य करने पर  जोधपुर संभाग स्तर पर आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय पर्व 76वें गणतंत्र दिवस पर संभागीय मुख्य वन संरक्षक कार्यालय जोधपुर में मुख्य वन संरक्षक आर.के जैन (भारतीय वन सेवा) द्वारा राज कार्यों के उत्कृष्ट निर्वहन हेतु छगनाराम परमार सहायक प्रशासनिक अधिकारी व घकाराम देवासी वरिष्ठ सहायक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन्होंने जताई खुशी : परमार व देवासी के सम्भाग स्तर पर सम्मानित होने पर उपवन संरक्षक जालौर जयदेव सिंह चारण, उपवन संरक्षक देवेंद्रसिंह भाटी, क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, दलपत माथुर, वनपाल कल्याण सिंह राठौड़, वरिष्ठ सहायक नरपत कुमार, सहायक वनपाल मुकेश कुमार शर्मा, वनरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह तंवर, पशुधन निरीक्षक अर्जुनलाल वैष्णव, कनिष्ठ सहायक प्रिंस कुमार दवे, वाहन चालक ताराचंद सहित स्टाफ व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई देते हुए खुशी जताई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor