Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:50 am

Thursday, July 9, 2026, 9:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

महात्मा गांधी अस्पताल में किया सेवा कार्य

पारस शर्मा. जोधपुर 

सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों की ओर से बुधवार को सेवा कार्य किया गया। युवा प्रकोष्ठ के महासचिव नरेश बोहरा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा की युवा प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को सेवा कार्य के तहत राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में 480 मरीजों को फल, जूस एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा ने पूरी युवा टीम की सराहना करते हुए अनवरत सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार पुरोहित, महासचिव नरेश बोहरा, कोषाध्यक्ष अनिकेत कल्ला, महेंद्र आचार्य, मनीष कल्ला, मयंक पुरोहित, पुनीत बोहरा, महेंद्र पुरोहित, महिलाएं, बच्चे एवं समस्त युवा साथी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor