Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:07 am

Sunday, August 23, 2026, 10:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मौनी अमावस्या :गोशाला में लापसी खिला गौ सेवा की

अरुण माथुर. जोधपुर 

लालसागर स्थित “मुस्कान” सच्ची सेवा समिति ने जीव मात्र सेवा परमो धर्म के संकल्प को इस अमावस्या को भी कुंडलेश्वरी माता गौशाला मंडलनाथ में गौ सेवार्थ लापसी की प्रसादी की। समिति अध्यक्ष धनराज बाकरेचा ने बताया कि समिति कोरोना काल से ही नियमित हर अमावस्या को गौशाला में लापसी जो समिति के सदस्य खुद गणेश पांडाल बृजबावड़ी से तैयार करके ले जाते हैं।
गौ सेवा जन जागरूकता के लिए लापसी को तैयार होने पर हर बार अलग अलग तरह से सजाया जाता हैं।

समिति गौ सेवा के लिए अपने आस पास के गौ भक्तो को भी शादी की वर्षगाठ, जन्मदिन या पुण्य तिथि पर ऐसा करने हेतु प्रोत्साहित करती हैं। इस अमावस्या को 251 किलो की दो महाप्रसादी लापसी बनाई गई, जिसके लाभार्थी गौ भक्त महेंद्र सिंह गहलोत एवं गौ भक्त राजेंद्र कच्छवाहा कोडशाला रहे। इस कार्यक्रम में गौ भक्त प्रभु राम सैन, रवि डागा, हरेंद्र भाकल, रमेश परिहार, राकेश कुमार सैन, विजय सिंह शेखावत, नीलेश सांखला, कैलाश गहलोत, बीरम देवड़ा,राम गहलोत, प्रिंस सांखला, किरण नाथ, मूल नाथ, देवाराम, गोविंद गर्ग, रामकिशोर प्रजापत, भगवान राम प्रजापत, दीपक सैन, राजूसिंह भाटी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor