Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर : राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने C A नंदिनी जोशी का स्वागत किया

ओम जी. बिस्सा. जैसलमेर

राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा चलाये जा रहे समाज के गौरव सम्मान अभियान के तहत महासभा ने जिला अध्यक्ष डॉ. एसके दुबे के नेतृत्व में सीए नंदिनी जोशी पुत्री भंवरलाल जोशी और सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चन्द्र जोशी की पोती का उनके निवास मैनपुरा में जाकर स्वागत किया।

महासभा के कोषाध्यक्ष प्रमोद जगाणी ने बताया कि ब्राह्मण महासभा समय-समय पर ब्राह्मण प्रतिभाओं के हौसला अफजाई हेतु सदैव स्वागत सम्मान करते हैं। इसी कड़ी में नंदिनी जोशी सीए का परंपरागत रूप से माला पहनाकर शॉल ओढाकर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नंदिनी के दादा रमेशचन्द्र जोशी, दादी शांति देवी जो कि इस सफलता के प्रेरणास्रोत है, उनका भी स्वागत सम्मान किया गया। ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. एसके दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश छंगाणी, सचिव आरसी व्यास, वरिष्ठ सदस्य, ओम बिस्सा, हरीश छंगाणी, अरविंद छंगाणी, सुरेश चूरा, जोशी परिवार के सदस्य एवं कई ब्राह्मण जन उपस्थित थे। नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा शिक्षाविद रमेश जोशी एवं अपनी दादी शांति देवी को दिया। ज्ञातव्य है कि नंदिनी ने अपने पहले प्रयास में ही देश की कठिनतम परीक्षा सीए उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की तथा अपने परिवार के साथ साथ सर्व ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया है। नंदिनि के नाना सत्यनारायण छंगाणी भी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं तथा आप राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक है तथा जिले के शिक्षा व खेल जगत में लंबे समय तक सेवाएं देते रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor