Explore

Search

Thursday, March 12, 2026, 9:56 am

Thursday, March 12, 2026, 9:56 am

LATEST NEWS
Lifestyle

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सारदा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया

ओम जी. बिस्सा. जैसलमेर

भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने चार साल के सफल एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के लिये आभार व्यक्त किया । सारदा ने अपने आभार पत्र में बताया कि 2020 में देश की सबसे बड़ी पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद कार्यकर्ताओ के सहयोग से कोरोना महामारी में पार्टी के निर्देशानुसार जनता की सेवा के साथ विपक्ष की भूमिका में रहते हुए कांग्रेस विरोधी आंदोलन किये। संगठन को मजबूती दिलाई व सभी संगठनात्मक कार्यो में प्रदेश में अव्वल स्थान पर जैसलमेर जिला रहा।

पंचायत चुनाव व नगर पालिका चुनाव में अपार सफलता मिली। लंबे अंतराल के बाद जिला प्रमुख का पद भाजपा की झोली में आया। कार्यकर्ताओ की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से जिले की दोनों विधानसभाओं में भाजपा को विजय मिली। सारदा ने अपने कार्यकाल की सफलता का पूर्ण श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि मुझे सभी महिला वर्ग, युवावर्ग, ओबीसी, अल्पसंख्यक, किसान, एससी. व एसटी सभी संगठनों के साथ मीडिया व प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला। जिसके लिये सभी का आभार प्रगट किया। सारदा ने पार्टी के साथ लगातार जुड़े रहते हुए हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor