Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गांधीजी ने अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी : पालीवाल

शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को याद किया, गांधी को देश की आत्मा बताया

शिव वर्मा. जोधपुर

शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को भाजपा ने नमन किया और गांधीजी को देश की आत्मा बताया। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में रेजिडेंसी रोड मेडिकल कॉलेज के पास महात्मा गांधी सर्किल पर गांधीजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनको पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने गांधीजी के व्यक्तित्व पर कहा कि गांधीजी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर देश को आजादी दिलाई। 30 जनवरी को गांधीजी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधीजी ने अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। वे सत्यवान थे और अहिंसा के पुजारी थे। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शिक्षा हम सबको लेनी चाहिए।

मेघराज लोहिया ने कहा गांधी जी सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ने वाले व्यक्ति थे। आत्म शुद्धि और शाकाहार को उन्होंने अपने जीवन में उतारा। गांधीजी ने प्रहलाद और राजा हरिश्चंद्र को आदर्श के रूप में अपने जीवन में ग्रहण किया। इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, नरेंद्र कच्छवाह, घनश्याम डागा, पुरुषोत्तम मूंदड़ा, मनीष पुरोहित, विजय राजोरिया, शशिप्रकाश प्रजापत, नरेश सुराणा, घनश्याम वैष्णव, जयप्रकाश राखेचा, सोनिया रामचंदानी, किशन लढा, कमलेश गोयल, शोभित राठी, संजय चदीरामानी, हंसराज प्रजापत, भंवरलाल दहिया, गीता भाटी, गोविंद गहलोत, रफीक लोहार, सुरेश डोसी, कैलाश गौड़ , हुकम सिंह इंदा, पदम सिंह कच्छवाह, हेमंत जानयानी, सुरेश मेघवाल, लक्ष्मण भाटी, भैरूदास वैष्णव, अरविंद पुरोहित, पंकज भाटी, संजय जाणी, हंवन्त सिंह पंवार, अरविंद सांखला, अंकित पुरोहित, दिनेश चौधरी, संजू व्यास, मीना सांखला, प्रेरणा त्रिवेदी, पूनम पारीक, श्याम सुंदर गौड़, विजय सिंह मेड़तिया, पार्षद अनिल गट्टानी, दीपक माथुर, अशोक सिंह चौहान, महेश परिहार, शुभम हंस, केसवानी, राजीव बारसा सभी पार्षद गण और मंडल मोर्चा, जिला मोर्चा एवं जिला पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor