Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विवाह के गीत गूंजे, हल्दी-मेहंदी की रस्म अदा…चुनरी ओढ़ाकर 14 कन्याओं काे शगुन की सामग्री दी

माताजी भक्ति सागर ग्रुप द्वारा जबरेश्वर महादेव मंदिर में हुआ आयोजन 

पंकज जांगिड़ ‘बिंदास’. जोधपुर

गत 12 वर्षों से जरूरतमंदों की मदद व समाज सेवा में अग्रणी एवं सदैव तत्पर रहने वाला सामाजिक संगठन माताजी भक्ति सागर ग्रुप की ओर से गोल बिल्डिंग चौराहा स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर में शगुन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें निर्धन व जरुरतमंद विवाह योग्य 14 कन्याओं को वैवाहिक जीवन यापन के लिए जरुरतमंद सामान भेंट किया गया।

दिसंबर 2024 तक 155 कन्याओं को दी शगुन सामग्री

माताजी भक्ति सागर ग्रुप की प्रमुख संरक्षक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि ग्रुप की गीता माछर, गोपी धूत, ललिता वर्मा, शांता शर्मा, तारा गहलोत के नेतृत्व में और ग्रुप की दौ से अधिक सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से दिसंबर 2024 तक 155 कन्याओं को शगुन व 55 प्रस्तुतियों को जापा की सामग्री भेंट करने के साथ ही 2025 के जनवरी में आयोजित दो दिवसीय शगुन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मेहंदी रस्म के साथ मंगल गीत गाए और सभी आनंद और उन्माद के साथ उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही अब तक 169 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सुखमय वैवाहिक जीवन यापन के सूत्र बताए

ग्रुप की अध्यक्ष मीना परिहार ने बताया कि शगुन कार्यक्रम के तहत आज सभी कन्याओं व उनके परिजनों का स्वागत व आदर-सत्कार किया गया। तत्पश्चात हल्दी-मेहंदी की रस्म के साथ मंगल गीत गाए और कन्याओं को चुनड़ी ओढ़ाकर व शगुन भेंट कर भावभीनी विदाई दी और सुखमय वैवाहिक जीवन यापन के सुत्र बताए।

इन्होंने निभाई भागीदारी

इस आयोजन में ऊषा बंग, निशा पुंगलिया, मधु भंडारी, शांता बूग, सोनिया जांगिड़, सुरेखा भंसाली, साधना मोहनोत, कृष्णा गहलोत, कांता मुंदड़ा, ममता बाहेती, दमु सिओटा, रीना बुग, रेणु भारद्वाज, ऊषा सोनी, संतोष जैन, संगीता राठौड़, बबली गौड़, प्रभा डागा, आशा चांडक, अलका चांडक, अलका जौहरी, निर्मला अरोड़ा, संगीता लोढ़ा, सुमित्रा लीला आदि ने सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor