Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बसंत पंचमी पर राइजिंग भास्कर की एडिटर इन चीफ राखी पुरोहित की कविता

देखो सुहाना आया बसंत

दिशाओं ने मौन व्रत तोड़ा
हवाओं ने अपना रुख मोड़ा
सूर्य की रश्मि प्रखर हुई
शीत ने दामन कुछ यूं समेटा
धरा ने नव शृंगार किया
घर आई हो जैसे नई दुल्हन
अंगड़ाई लेने लगा नवयौवन
पत्तों पर चमक अनूठी छाई
फूलों पर भवरों ने नज़र दौड़ाई
वाग्ग देवी ने छेड़े वीणा के तार
पीत वस्त्रों का जैसे सज़ा बाजार
देख छटा निराली ये धरा मुस्कुराई
फाल्गुन के स्वागत की अगुवाई
चांद प्रफुल्लित चांदनी मादक हुई
ज्यों चकोर की पूरी हुई मुराद
हरियाली का सुनाई दिया अनहदनाद
मौसम में दिखने लगे रंग अनंत
देखो सुखद सुहाना
आया बसंत।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor