Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:56 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

युवा दिवस पर :–गीत ” युवा शक्ति जागो रे “

अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस
=============

जागो – जागो, जागो रे जागो
सेवा का हथियार हाथ में
“मुझको नहीतुझको “के नारे से
दुखियों के दुःख दर्द को मिटाना है ……..
जागो ………………….!

पर पीड़ा को मिल मिटाएंगे
एक दूजै के सहारे से आगे बढ़ना है
कष्ट ना पाए कोई दुखियारा
आओ अपने हाथों से देश बनाना है ।
जागो रे……………………..!

बच्चा – बच्चा समझे अपनी जिम्मेदारी
गाँव-गली में अनपढ़ रहे न कोई
शिक्षा की अलख जगाने को
आओ मिलकर ज्योत से ज्योत जलाएं ।
जागो रे ……………………..!

जन- जन को राष्ट्र हित में आना है
कुरीतियों को मिल जड़ से मिटाना है
विकाश की गंगा बहाने की खातिर
बस्ती – बस्ती सेवा की अलख जगाना है ।
जागो रे ……………………!

अपनी ताकत को तुम पहचानों
आओ सेवा की मशाल जलाएं
युवा-शक्ति के हाथों देश बदलने
जागो देश के युवा-युवती जागो ।
जागो रे ………………….!!!

मईनुदीन कोहरी “नाचीज़ “
मो. 9680868028

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor