जोधपुर। रातानाडा स्थित शिव मंदिर में मंदिर ट्रस्ट और महिला मंडल की ओर से पूर्णानंद महाराज, ओमानंद महाराज, वयोवृद्ध मंदिर सेवक नारायणी देवी व पं. दयाशंकर गौड़ के सानिध्य में अखंड हरिकीर्त्तन (खड़ी सप्ताह) का आयोजन हो रहा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी ने बताया कि 9 अगस्त से आयोजित कार्यक्रम में आज ओमानंद महाराज, रामदेव गौड़, श्यामसुंदर गौड़, राजू राजस्थानी, एनआरआई (अमेरिका निवासी) लेविश और नितिशा, राजू चौहान सहित अनेक भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर बच्चे, महिलाएं और भक्त झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।साथ ही साधक दिन-रात खड़े-खड़े अनवरत प्रभु का गुणगान कर रहे हैं।





