Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:16 am

Thursday, July 9, 2026, 6:16 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जैसलमेर जिला कबड्‌डी संघ : अमरदीन अध्यक्ष, चंदनसिंह भाटी सचिव और योगेश गज्जा कोषाध्यक्ष बने

ओम जी. बिस्सा. जैसलमेर

जैसलमेर जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के चुनाव गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशोक तंवर की देखरेख में जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, ओलिम्पिक संघ पर्यवेक्षक लाल सिंह सांखला और राजस्थान राज्य कबड्डी संघ पर्यवेक्षक जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित किये गए। चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि जिला कबड्डी संघ के चुनावों में विभिन्न पदों पर एकल आवेदन आने से चुनाव निर्वाचन निर्विरोध किया गया। उन्होंने बताया की लक्षमण सिंह तंवर पेट्रोन, अमरदीन फकीर अध्यक्ष, चन्दन सिंह भाटी सचिव, नवाबुद्दीन भाटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह चौहान, हनुमान राम विश्नोई, ऋषि तेजवानी, गणपत सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष, योगेश गज्जा कोषाध्यक्ष, मुकद्दर मैहर, योगेश सांवल, शैतान सिंह भाटी, राजेंद्र सुथार संयुक्त सचिव, निम्ब सिंह कोटड़ी आयोजन सचिव, आनंद सिंह देवड़ा, मेघराज परिहार, अनिल शर्मा, खट्टन खान कार्यकारिणी सदस्य, स्पोर्ट्स पर्शन जालम सिंह फुलिया, दशरथ सिंह फुलिया, सुजानाराम और पीराराम एथेलेटिक्स कमीशन अनिल सिंह भाटी निर्वाचित घोषित किये गए। पर्यवेक्षक लाल सिंह सांखला ने कार्यकारिणी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सांखला ने कबड्डी की नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि जैसलमेर में कबड्डी की सशक्त टीम है जो खिलाडियों के लिए पिछले चार बेहतर कार्य किया। राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया। कई खिलाडी स्टेट, नेशनल और प्रो. कबड्डी, लीग में खेले, भविष्य में कबड्डी के बेहतर खिलाडी तराशेंगे हमे उम्मीद हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor