Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 5:57 am

Friday, July 10, 2026, 5:57 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वरिष्ठ नागरिकों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर

वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं विकास संस्थान रातानाडा का 21वां वार्षिक स्नेह मिलन 9 फ़रवरी 25 को उपाध्यक्ष श्रीमती गोपी केशवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । शुरुआत लालसिंह पंवार व दिनेश बोहरा द्वारा प्रार्थना हुई। इसके पश्चात संस्था के संरक्षक डॉ. कृष्ण स्वरूप गुप्ता ने मुख्य अतिथि राजेन्द्र गहलोत राज्यसभा सांसद, डॉ. नगेंद्र शर्मा वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, हरी सिंह पंवार भाजपा रातानाडा मंडल अध्यक्ष, गणपत सिंह चौहान पार्षद वार्ड 58 व प्रतिपक्ष नेता का संस्था के दुपट्टे, शाल व श्रीफल से सम्मानित किया l

श्रीमती गोपी केशवानी ने संस्था की संक्षेप जानकारी दी । अतिथि ने संस्थान के 85 वर्षीय ब्रिज बिहारी सक्सेना, ओपी कपूर, गणपत लाल बोराना, बीके गुप्ता व अवतार सिंह को व 80 वी. पी. गुप्ता, मदन सिंह वर्मा, हरिराम मालवीया, 75 वर्षीय जुगल किशोर वर्मा, सतराम कीमतानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, अवधेश कुमार सोनी, ऐपी राठी, ओमप्रकाश माथुर, भूरमल मारडीया, गोपी केशवानी, का संस्थान के दुपट्टे, शाल व श्रीफल से सम्मानित किया। साथ ही फ़रवरी में जन्मदिन सदस्य करण सिंह गोदारा, गणपतसिंह चौहान, प्रेम मोहन गोविला, ओमप्रकाश धामु, शांति देवी राठौर, का संस्था के दुपट्टे से स्वागत किया गया । मंचासीन मेहमानों द्वारा संस्था की वार्षिक पुस्तक धवल जीवन का विमोचन किया I साथ ही राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई कई प्रकार योजना के बारे मे अवगत कराया, साथ ही कई वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें रेलवे में पूर्व मे दी जाने वाले छूट को पुन लागू करने के लिए निवेदन किया गहलोत साहेब ने पुनः लागू करवाने के लिए आश्वासन दिया । डॉ. नगेंद्र शर्मा ने नशे मे उड़ता राजस्थान व जोधपुर में युवाओ मे प्रचलित नशे की प्रवर्तित के बारे मे विस्तार से व नशे से होने वाले घातक परिणाम के बारे में समझाया साथ ही सभी परिजनों को जागरूक रहने के लिए पार्षद व मंडल अध्यक्ष से भी बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए सहयोग की अपेक्षा की। अंत में शांति पाठ के पश्चात संस्था के सदस्य स्व.हीराराम विश्नोई को गायत्री मंत्र के साथ दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor