Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 2:17 pm

Wednesday, August 26, 2026, 2:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रातानाडा शिव मंदिर में खड़ी सप्ताह के दौरान भक्त कर रहे अनवरत अखंड हरिकीर्तन, पूर्णारती व शोभायात्रा कल

जोधपुर। रातानाडा स्थित शिव मंदिर में मंदिर ट्रस्ट और महिला मंडल की ओर से पूर्णानंद महाराज, ओमानंद महाराज, वयोवृद्ध मंदिर सेवक नारायणी देवी व पं. दयाशंकर गौड़ के सानिध्य में अखंड हरिकीर्त्तन (खड़ी सप्ताह) का आयोजन हो रहा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी ने बताया कि 9 से 16 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम में आज सोमवार को ओमानंद महाराज, रामदेव गौड़, श्यामसुंदर गौड़, राजू राजस्थानी, शारदा चौधरी व उनकी मंडली सहित अनेक भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर बच्चे, महिलाएं और भक्त झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। इस दौरान साधक दिन-रात खड़े-खड़े अनवरत प्रभु का गुणगान कर रहे हैं। 15 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक लोक व भजन गायक पंकज जांगिड़ एंड पार्टी भजनों व.देशभक्ति गीतों की सरिता प्रवाहित करेंगे। 16 अगस्त को सुबह 8.15 बजे पूर्णारती होगी तत्पश्चात विभिन्न झांकियों और गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor