Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:53 am

Thursday, July 9, 2026, 7:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारत-पाक सीमा के पास श्री तनोट राय माता मंदिर में मनाई गई छत्रपती शिवाजी जयंती

ओम जी. बिस्सा. जैसलमेर

छत्रपति शिवाजी महाराज का सच्चा इतिहास न केवल महाराष्ट्र राज्य के शिवप्रेमियों को बल्कि पूरे देश के शिव प्रेमियों को पता होना चाहिए, इसी उद्देश्य से मराठा टाइगर फोर्स की ओर से हर साल अलग-अलग राज्यों में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का आयोजन किया जाता है। इसी तर्ज पर इस साल शनिवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित श्री तनोट राय माता मंदिर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ शिवाजी जयंती के अवसर पर एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों को साथ शिवजयंती मनाने का मुख्य उद्देश देश के सैनिको को छत्रपती शिवाजी महाराज के विचारोसे प्रेरणा मिले और उनका मनोबल आत्मबल बढना चाहिए। यह जानकारी मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष तथा राजस्थान शिवजयंती समारोह प्रमुख संदीप लहाने पाटिल और सहप्रमुख शरद लोंढे पाटील ने दी है। साथ मे राजस्थान राज्य के शिवप्रेमी, बिश्नोई समाज गॅस एजन्सी स्टाफ पुणे , मराठा BSF जवान जैसलमेर, मराठा आर्मी जवान जैसलमेर, राष्ट्रिय गॅस एजन्सी कामगार संघटन, और अखंड मराठा समाज पुणे, शिवराणा फाऊंडेशन और सभी शिवप्रेमी ये कार्यक्रम अच्छा होने के लिये इन सभी संघटन से विजय आप्पा बराटे, अशोक देशमुख, व्यंकटेश देशमुख, विशाल लहाने, रमेश पाटील, श्यामसुंदर सीयाक, सुरेश बिष्णोई, हजारी इसरवाल, रामस्वरूप चौधरी, भारत कुमार शर्मा, दिनेश खत्री, नारायण डारा, मनोज सियोल, छगनलाल मेघवाल, महिपाल उदानी, प्रेम शर्मा, गौरव पवार इन सभी का बहुमूल्य योगदान है….

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिवाजी जयंती के अवसर पर श्री तनोट राय माता मंदिर परीसर में महाराष्ट्रीयन शैली के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, शिव व्याख्यान, छत्रपती शिवाजी महाराज को मानवंदना, पुरस्कार वितरण, अतिथी सम्मान समारोह एवं सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत कुछ शिव प्रेमियों एवं उल्लेखनीय कार्य करनेवाले कुछ शिव प्रेमियों के साथ सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को भी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री तनोट राय माता मंदिर परीसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के लिए हमने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी कर्मचारी और राजस्थान के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में काम करनेवाले गणमान्य व्यक्तियों को भी निमंत्रित किया गया था।

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से हमें भारत के लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन इतिहास और उनके कार्यों तथा उनके द्वारा स्थापित स्वराज्य के इतिहास से अवगत कराना हैं। इसी उद्देश्य से हम पूरे भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के उद्देश्य से मराठा टाइगर फोर्स और कई अन्य शिव विचारी संगठनों और शिव प्रेमियों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होती है, हमारी कई वर्षों से मांग रही है कि शिव जयंती को राष्ट्रीय पर्व बनाया जाए। राष्ट्रीय पर्व यानी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 से 25 फरवरी ऐसे पुरे एक सप्ताह मे पूरे देश में राज्यस्तर पर मनाई जाए और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर देशभर में समाजोपयोगी कार्यक्रम होणे चाहिए, और अन्य महापुरुषों की जयंती की छुट्टियों की तरह पूरे भारत में जयंती मनाने के लिए देश में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। ऐसी मांग केंद्र सरकार के पास मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष -संदीप लहाने पाटिल ने की हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor