Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वसंत का स्वागत…संगीत संध्या में झूमे वरिष्ठ नागरिक

पारस शर्मा. जोधपुर

वसंत ऋतु प्रारम्भ पर केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति राजस्थान के सामुदायिक भवन जोधपुर में एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। संगीत संध्या छुपे रुस्तम संगीत संस्थान के सहयोग के साथ वरिष्ठ नागरिक के लिए एक शाम वरिष्ठ नागरिकों के नाम से आयोजीत की गई। जिसमें सुरेश गोयल, धर्मेंद्र सिंह,अशोक तंवर,मनीष लंबा,ओम प्रकाश वर्मा
गुरदयाल सिंह नामधारी द्वारा सदाबहार गीतों का गायन किया गया। केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति राजस्थान के अध्यक्ष चरणजीत सिंह छाबड़ा व संगठन सचिव प्रवक्ता त्रिलोक राम चौधरी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम मे राजू व्यास का सम्मान संस्था अध्यक्ष चरणजीत सिंह और चेयरमैन महेंद्रपाल सिंह छाबड़ा द्वारा किया किया गया।

उनके द्वारा सभी धर्म के लिए मानव सेवा हेतु मरीजों के लिए निशुल्क विशेष मेडिकल सेवा तथा मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाना तथा आपातकालीन सेवा, मोक्ष धाम सेवा और निशुल्क एंबुलेंस सेवा किए जाने के बाबत बताया गया। जिसको सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सराहना की गई। आमंत्रित गायकों का सम्मान रामेश्वर सिंह परिहार, रमजान अली खान
चरणजीत सिंह छाबड़ा, महेंद्र पाल सिंह छाबड़ा,ओम प्रकाश वर्मा और डॉक्टर एसके पुरोहित, ब्रह्म सिंह चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन नंदकिशोर व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम की फोटोग्राफी सहयोग रामराज पाल किशन स्वरूप माथुर,दिनेश व्यास द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग बीएन व्यास, मांगीलाल रावत, सुरेश आशेरी,अशोक कुमार ओसवाल अशोक कुमार चितारा, पहलाद राम गोयल ,जबर सिंह साँकल,संदीप चौधरी,मोहन सिंह सोढ़ी,गुरदयाल नामधारी ,राजेंद्र माथुर
गोपाल सिंह राठौड, विनोद मिर्धा इत्यादि द्वारा किया गया। डॉ एसके पुरोहित द्वारा स्क्रीन बीमारी का इलाज और दवा का वितरण निशुल्क किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव राजेंद्र सिंह गहलोत द्वारा सभी आगन्तुक का धन्यवाद किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor