Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आसेरी अध्यक्ष, चौहान सचिव और खत्री कोषाध्यक्ष मनोनीत

पारस शर्मा. जोधपुर 

जीनगर समाज कुड़ी बासनी समिति के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें गहन विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात निर्णय ये ही हुआ कि वर्तमान कार्यकारिणी बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है उसे ही रिपीट किया जाए। सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से उसका पूर्ण समर्थन किया गया। एक बार पुनः अध्यक्ष रामेश्वर लाल आसेरी, सचिव घनश्याम चौहान, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र खत्री तथा उनकी कार्यों को देखते हुए समर्थन किया। घनश्याम चौहान सचिव ने इस प्रस्ताव को ध्वनी मत से पारित होने पर सभी सदस्यों को तहेदिल से धन्यवाद दिया गया। अब आने वाले समय में बाकी की कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी। सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर अध्यक्ष तथा सचिव का स्वागत किया।

मीटिंग में रामेश्वर लाल आसेरी, अशोक कुमार पंवार, हरिप्रकाश जीनगर, खीवराज साखला, चंद्र शेखर सांखला, कैलाश असेरी, धर्मेश चितारा, श्याम सुंदर चौहान, ललिता आसेरी, दुर्गा आसेरी,  हीराजी आदि मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor