Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 11:35 am

Wednesday, August 26, 2026, 11:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय : विधानसभा चुनाव में निःशक्तजनों को  मतदान के लिए मिलेगी व्हील चेयर

-मुख्यमंत्री ने दी 8.76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जयपुर
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में निःशक्तजन मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 हजार 72 व्हीलचेयर्स की खरीद के लिए 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में निःशक्तजन मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्तमान में 10 हजार 734 व्हील चेयर्स उपलब्ध हैं। अब 10 हजार 72 अतिरिक्त व्हील चेयर्स की खरीद की जाएगी। इन्हें मतदान के बाद राजकीय चिकित्सालयों में रखा जाएगा, जिन्हें आगामी निर्वाचन में भी इस्तेमाल लिया जा सकेगा।

6 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत, एक नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी मंजूरी

 
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 6 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने तथा 1 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इनमें श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर पंचायत समिति के मुकलावा 17 टी.के., बीकानेर जिले की पंचायत समिति नोखा के बिरहमसर, हनुमानगढ़ जिले की पंचायत समिति भादरा के मलखेड़ा, जोधपुर जिले की पंचायत समिति बिलाड़ा के हरियाढाना व पंचायत समिति पीपाड़ सिटी के साथिन तथा अलवर जिले की पंचायत समिति राजगढ़ के मोतीवाड़ा के उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दौसा के रामगढ़ पंचायत समिति के झूंपडिया राजावतान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा।
गहलोत ने क्रमोन्नत एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए चिकित्सा अधिकारी के 7, नर्स द्वितीय श्रेणी के 14, महिला स्वास्थ्य दर्शिका के 7, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 7, फार्मासिस्ट के 7, लेब टेक्नीशियन के 7 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ होगा। इससे आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल पाएगी।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor