Explore

Search

Wednesday, April 29, 2026, 10:55 am

Wednesday, April 29, 2026, 10:55 am

LATEST NEWS
Lifestyle

रातानाडा श्री कृष्ण मंदिर में फागोत्सव 6 मार्च को, भक्त जुटे तैयारियों में

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में मंदिर महिला मंडली ओर मंदिर ट्रस्ट द्वारा 6 मार्च, गुरुवार को दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक फाग महोत्सव मनाया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट सचिव प्रकाश सिंह भाटी ने बताया की मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी के नेतृत्व में भक्त मंदिर में महोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया जाएगा और राधाकृष्ण प्रतिमा की दिव्य फाल्गुनिया झांकी सजाई जाएगी। महिला मंडल द्वारा होरी गायन के साथ ठाकुरजी को अबीर-गुलाल व पुष्पों से होली खिलाई जाएंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor