Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:00 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:00 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : 51 महिलाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए नारी शक्ति सम्मान कल मिलेगा

राखी पुरोहित. जोधपुर

गायत्री देवी ट्रस्ट और दी संस्कृति फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 महिलाओं काे उल्लेखनीय सेवाओं के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समाज की वह महिलाएं जिन्होंने अपनी योग्यता से राजस्थान और भारत का नाम रोशन किया है और जो समाजसेवा में सक्रिय रूप से ईमानदारी से कार्य कर रही हैं, उनको नारी शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्वास्थ्य साधना केंद्र ऑडिटोरियम में 8 मार्च को सुबह 11:30 बजे होगा।

दी संस्कृती फाउंडेशन की संस्थापक अनीता मेहता ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और अच्छा कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रसनचंद मेहता और कांग्रेस शहर की पूर्व विधायक मनीषा पंवार के द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में गायत्री देवी ट्रस्ट से नए जुड़ने वाले सदस्यों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor