Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 8:39 am

Friday, May 1, 2026, 8:39 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में 9 मार्च को जलापूर्ति बन्द रहेगी 

शिव वर्मा. जोधपुर

ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाइनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 9 मार्च (रविवार) को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी। अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 9 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 10 मार्च को तथा 10 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 11 मार्च को की जावेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (नगर वृत जोधपुर) के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 9 मार्च को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 10 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 11 मार्च को एवं 11 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 12 मार्च को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor