Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नवनियुक्त लोक अभियोजक व अपर लोक अभियोजकों का किया सम्मान

सुनील वर्मा. जोधपुर

सोजती गेट व्यापारी संघ ने नव नियुक्त लोक अभियोजक व अपर लोक अभियोजकों का सम्मान किया। व्यापारी संघ अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि सोजती गेट व्यापारी संघ की ओर से जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर महानगर व जोधपुर जिला के नव नियुक्त लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा व अपर लोक अभियोजगण महेंद्र छंगाणी, राजाराम चौधरी, मयंक रांकावत, शीतल सुराणा, दुर्गा चौहान, वीणा चौहान इत्यादि का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा त्रिपोलिया मंडल अध्यक्ष पूजा सुराणा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुरुप्रकाश रांकावत, व्यापारी संघ उपाध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, कोषाध्यक्ष मूलचंद भाटी, हरिराम सोनी, मूलचंद लोढा, बलवीर सिंह गहलोत, किशन सोलंकी, मुकेश आचार्य, कल्याण सिंह राजपुरोहित, आनंद कच्छवाह इत्यादि व्यापारीगण व भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor