Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:32 am

Sunday, October 18, 2026, 8:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

फागण फेरी के लिए तीर्थ यात्रियों का एक जत्था सिद्धाचल तीर्थ रवाना

राखी पुरोहित. जोधपुर 

फागण फेरी के लिए तीर्थ यात्रियों का एक जत्था सिद्धाचल तीर्थ के लिए रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों का तिलक माल्यार्पण से अभिनन्दन किया गया। सिद्धाचल महातीर्थ फागुन फेरी 12 मार्च को होगी। सिद्धाचल पालीताणा महातीर्थ छ: गाऊ यात्रा को लेकर जोधपुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था बस द्वारा जैनम जयति शासनम व आदिनाथ जय घोष के साथ पालिताणा महातीर्थ के लिए प्रस्थान किया।

संघ प्रवक्ता धनराज ने बताया कि सभी धर्मों में तीर्थ यात्रा का बहुत बड़ा महत्व व महिमा बताई है। वैसे ही जैनों का महान तीर्थ पालीताना तीर्थ का भी बहुत बड़ा महत्व है। इसी उद्देश्य से जैनों का शाश्वत तीर्थ पालीताणा पर करोड़ों मुनियों के मोक्ष गमन स्मृति में भक्ति मंडल के सानिध्य में जोधपुर नागोरी गेट मुथामंदिर से बस द्वारा श्रद्धालुगण तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। तीर्थ यात्रा रूपरेखा की जानकारी देते विनायकिया ने बताया मूथाजी मंदिर से जोधपुर से कोबा तीर्थ की ओर प्रस्थान किया जो कोबा तीर्थ कलीकुंड तीर्थ अयोध्यापुरम तीर्थ वल्यीपूरम, अढ़ाई द्वीप (दर्शन करते हुए) 11 को पालीताणा डूंगर की यात्रा हस्तगिरी यात्रा 12 को फागुन फैरी श्री सिद्धाचल तीर्थ छःगाऊ की विधिवत यात्रा 13 को मोहनखेड़ा भोपावर अमीझरा पार्श्वनाथ भक्तांबर तीर्थ 14 को मांडव गढ़ हिकारगिरी तीर्थ उज्जैन 15 को नागेश्वर तीर्थ अष्टापद तीर्थ व अन्य तीर्थों के दर्शन वंदन करते हुए जोधपुर आगमन होगा। विनायकिया ने बताया सिद्धाचल तीर्थ यात्रा को लेकर मनोहरलाल, हिरण, महेंद्र मेहता, ललित पोरवाल, पृथ्वीराज पारख, चेतन बागरेचा, कमलेश नाहर आदि कई कार्यकर्ताओं की देख रेख व्यवस्थाओं में जुड़े हुए हैं। समिति के महेद्र बोहरा व विनायकिया ने बताया इसी तरह जोधपुर चौहाबो से पार्श्वनाथ गुरों का तालाब तक मुनिसुव्रत पुन्य रेखा मंडल के सान्निध्य में 12 मार्च को प्रातः सिद्धाचल महातीर्थ पैदल भाव यात्रा फागुन फेरी निकाली जाएगी ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor