Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

होली की उमंग…पुष्करणा समाज का उल्लास सातवें आसमां पर…लक्ष्मीनाथजी और मां उष्ट्रवाहिनी के गूंजे जयकारे, फाग गीतों ने समां बांधा

पुष्करणा समाज की महिलाओं ने फागोत्सव में रंग जमाया, युवाओं ने फिजां में उमंग घोली, बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद

राखी पुरोहित. जोधपुर

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर ने अपना स्नेह मिलन समारोह शनिश्चर मन्दिर प्रांगण में बडे हर्ष एवं उत्साह से मनाया । दिन भर चले कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा फाग मण्डली में पुष्पो से होली उत्सव मनाया। तत्पश्चात महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिये हुवे चुनावो में गीता पुरोहित को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। शाम को प्रभु लक्ष्मीनाथ जी व मॉं उष्ट्रवाहिनी के पूजन के साथ महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें जैसलमेर पुष्करणा समाज परिवार जोधपुर के वासियों के साथ पुष्करणा न्यात के अग्रज भी सम्मिलित हुवे ।

इस अवसर पर जैसलमेरीय फाग, रसिया, हालरो, छडी, घडियालो सहित जैसलमेरिया परम्परागत फाग गीत दीपक केवलिया के साथ सत्यदेव व्यास, राजेश व्यास, गगन महाराज, अविजीत वासु, धीरज पुरोहित, ब्रजबल्लभ बोहरा, श्याम सुन्दर बिस्सा, सुमनेश जोशी, विष्णु नारायण बिस्सा एवं कविता बिस्सा सहित कईयो ने माहौल को खुशनुमा बनाया। जिसका आनन्द सभी फाग रसिक जनो ने प्रसादी के साथ लिया ।

समारोह में अध्यक्ष डी के व्यास, सचिव सुरेश केवलिया, कार्यकारी सदस्य अर्चना बिस्सा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गीता पुरोहित व मधु व्यास ने सभी आगन्तुको के गुलाल लगा कर समारोह में स्वागत किया । इस अवसर पर समाज के गोपी किशन पुरोहित एवं रोहित बिस्सा के साथ कई महानुभावों ने भवन निर्माण के आर्थिक सहयोग की घोषणा की । अन्त में आयोजन समिति के श्याम सुन्दर बिस्सा, चन्द्र शेखर व्यास, राम आचार्य, नरेन्द्र बट्टू, अर्पित श्रीपत, भरत व्यास ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor