Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:17 pm

Thursday, July 9, 2026, 10:17 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बिजोलाई आश्रम में बहीं भजनों की सरिता

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

कायलाना तखतसागर की पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राचीन बिजोलाई बालाजी आश्रम में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायिका कुसुम सारड़ा व संगीता लोढ़ा ने मन को छू लेने वाले भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
बिजोलाई बालाजी आश्रम में भजन गायिका कुसुम सारड़ा ने गणपति गुरू वंदना से भजनों का आगाज किया इसके बाद संगीता लोढ़ा ने मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे….., मेरा पल पल बीता जाये मुंह से जपले ओम नमः शिवाय….. और अरे द्वार पालों कन्हैया से कह दो कि दर पर सुदामा आ गया है……. व लाल लंगोटो हाथ में सोटो जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बिजोलाई आश्रम के महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुई इस भक्ति संध्या में शारदा टाक, कुसुम सारडा, संगीता लोढा, सोनिया जांगीड़ व बबीता शर्मा ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर मन को छू लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor