Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 2:43 am

Friday, July 10, 2026, 2:43 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

संत शिरोमणि नामदेव का 79 वां वार्षिक उत्सव 8 अप्रैल को

राखी पुरोहित. जोधपुर

सिंधी कॉलोनी, शास्त्री नगर स्थित संत नामदेव मंदिर में संत शिरोमणि नामदेव का 79 वां वार्षिक उत्सव 8 अप्रैल एकादशी को मनाया जाएगा। संत नामदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी, सचिव महेश खेतानी, मेला संयोजक भरत आवतानी ने बताया कि संत नामदेव का मेला हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इसी कडी में 8 अप्रैल को सुबह जलजोग चौराहा स्थित संत नामदेव मार्ग पर माल्यार्पण कर दस बजे शास्त्री नगर सिंधी कॉलोनी स्थित संत नामदेव मंदिर में संत की मूर्ति पर अभिषेक, आरती कर ध्वजारोहंण होगा। साथ ही मंघाराम खेतानी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। संतजनों, अतिथि, शहर की विभिन्न पंचायतों के प्रमुखजनों की उपस्थिति में समाज में सेवाएं देने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। शांम को शोभायात्रा निकलेगी । रात को 8 बजे सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसमें कानपुर की मनोज एंड पार्टी मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसमें कई झांकियां सहित सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां पेश होंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor