Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“नही सहेगा जैसान” कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता पवनकुमार सिंह भाटी ने किया फतेहगढ़ मण्डल का दौरा

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जैसलमेर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा नेता पवनकुमार सिंह भाटी द्वारा “हरियालो जैसाण” कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इस कार्यक्रम के तहत जैसलमेर विधानसभा में 15000 पौधे लगाए जाएंगे.

साथ ही भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर के ‘नही सहेगा जैसाण अभियान’ के तहत आगामी 21 अगस्त को जिला कलेक्टर का घेराव किया जाएगा.

“हरियालो जैसाण” व “नहीं सहेगा जैसाण” कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता पवनकुमार सिंह भाटी ने फतेहगढ़ मंडल के लक्ष्मणसर , समेलनगर ,डांगरी,महरेरी ,रामसर पाबनासर,सांढा, नागाना व कोडियासर गांवों में पौधारोपण कर ग्रामीणों को महाघेराव के लिए आमंत्रित किया.

भाजपा नेता भाटी ने इन गांवों में जनसमस्याओं को सुना तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार प्रसार किया. केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जैसलमेर जिले को दी गई सौगात के बारे में जनता को अवगत कराया.

इस दौरान उनके साथ फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष हरि सिंह डांगरी, दानसिंह,अगरसिंह,मोकमसिंह, हाथीसिंह, मांगीलाल,जामतसिंह ,कमलसिंह माणकराम जी , मोहनदान ,खीमाराम, भगाराम, गुमानाराम कैलाश सुथार अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor