Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:21 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:21 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर की विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक आज

पर्यवेक्षक ठाकौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद एवं लेंगे फ़ीडबैक

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जैसलमेर

जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर की विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक शनिवार दिनांक 19 अगस्त को शाम 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित होगी ।
बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक बलदेव ठाकौर एवं विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर के पर्यवेक्षक रश्मि ठाकौर कांग्रेसजन को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे बैठक के पश्चात पर्यवेक्षक ठाकौर सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम कांग्रेसजन से मिल कर संवाद करेंगे ।
जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के प्रवक्ता रुघदान झीबा ने बताया कि इस बैठक में सभी कांग्रेसजन आमंत्रित हैं बैठक के पश्चात पर्यवेक्षक ठाकौर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक एक कर मिलेंगे तथा उनके सुझाव लेगें ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने जैसलमेर जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि इस बैठक में पधार कर अपने अमुल्य विचारो से अवगत करवाएं।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है ,इससे प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू होगी ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor