Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

189 वाॅं निःषुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण 25 तारीख को

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जैसलमेर

जन सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा मोहिनी देवी भंवरलाल भाटिया धमार्थ चेरिटेबल ट्रस्ट जैसलमेर द्वारा प्रायोजित समिति का 189 वाॅं निःषुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण षिविर 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
समिति के प्रवक्ता अमृत भूतडा ने बताया कि समिति की नेत्र यूनिट बीसानी नेत्र जांच केन्द्र में नेत्र रोग विषेषज्ञ द्वारा आंखों की जांच की जाएगी और संस्था द्वारा जिन मरीजों की जांच पूर्व में फतेहगढ, रामगढ, जैसलमेर, पोकरण, फलसूण्ड, देवीकोट, चांधन व नाचना के नेत्र जांच केन्द्रों पर की जा चुकी है उन सभी मोतियाबिंद के मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी चयनित मरीज अपनी पुरानी पर्ची साथ में लेकर आवें।
समिति के सचिव एम एल टावरी ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को होम्योपैथिक चिकित्सालय में साप्ताहिक नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है जिसमें मरीज अपनी आंखों की जांच करवा सकते है जो मरीज आॅपरेषन योग्य पाए जाएगें उन्हे भर्ती की पर्ची प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया 25 अगस्त को भी समिति परिसर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी तथा योग्य मरीजों के मोतियाबिंद के निःषुल्क लैंस प्रत्यारोपण के आॅपरेषन किए जाएगें। अतः इस निःषुल्क सेवा का लाभ अवष्य प्राप्त करें।
समिति के अध्यक्ष डाॅ. दाउलाल षर्मा ने बताया कि षिविर में मरीजों को आवास, भोजन, दवाईयां, लैंस, एवं चष्मा इत्यादि सभी प्रकार की सुविधाएं संस्था द्वारा निःषुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मोतियाबिंद आॅपरेषन के ईच्छुक मरीज भर्ती के समय अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड की प्रति और उस पर अपने मोबाईल लिखकर आवष्य लावें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor