Explore

Search

Friday, April 17, 2026, 4:04 am

Friday, April 17, 2026, 4:04 am

LATEST NEWS
Lifestyle

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल : विद्यार्थी परिषद ने ली शपथ

पूर्व नरेश गजसिंह ने भेजा शुभकामना संदेश, हरिअंशिका शेखावत बनी हैड गर्ल,जूनियर स्कूल परफेक्ट खुशी राठी ने ली शपथ

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद 2025- 26 के सदस्यों के पद एवं गोपनियता का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमांडिंग आफिसर कर्नल कामिनी पोखरिया थी।

मुख्य अतिथि कमांडिंग आफिसर कर्नल कामिनी पोखरिया ने शैक्षणिक व व्यक्तिगत दोनों क्षेत्रों में नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मतलब केवल दूसरों का मार्गदर्शन करना ही नहीं बल्कि कार्यों के माध्यम से एक उदाहरण स्थापित करना भी है । उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्कूल में बेहतर और और अधिक समावेशी वातावरण बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नेतृत्व के महत्व और स्कूल की संस्कृति को आकार देने में विद्यार्थी परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छात्राओं को हमेशा ईमानदारी, समर्पण और टीमवर्क के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इनको दिलाई शपथ

प्राचार्य श्रीमती नीरा सिंह ने विद्यार्थी परिषद की हैड गर्ल हरि अंशिका शेखावत को वर्ष 2025 -26 के लिए शपथ दिलाई। इसके साथ ही वॉइस हेड गर्ल अद्वितीया सक्सेना, स्कूल खेल कप्तान दित्या वांगानी, स्कूल स्पोर्टस उप कप्तान छवि सरन, विद्यार्थी परिषद सचिव निहारिका चंपावत, छात्र सांस्कृतिक सचिव आंचल रूप कौर, हॉस्टल परफेक्ट नताशा मिश्रा, छात्रावास समन्वयक सौम्या सिंह, हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन श्री दुर्गा हाउस कैप्टन प्राची जैन, उप कप्तान समृद्धि बंग, श्री शक्ति हाउस कैप्टन मयूराक्षी नाथावत, उप कप्तान आरोही भट्टाचार्य, श्री भवानी हाउस कैप्टन मालविका सिंह, उप कप्तान समृद्धि चारण, श्री अंबिका हाउस कैप्टन ऋषिता भंसाली, उप कप्तान मेहू सुनील वर्मा, जूनियर स्कूल परफेक्ट खुशी राठी, आर्या राठी, पलाक्षी दीक्षित, हिमाद्रिका रावलोत, अनाया सिंघवी, डेलिना शाह, निशका लोढ़ा, प्रतिष्ठा अग्रवाल, आर्याही त्रिपाठी, हिमागौरी बीका, विदुषी, दिशायाना पारीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने नवनियुक्त परिषद सदस्यों द्वारा अपनी भूमिकाओं में की जाने वाली कड़ी मेहनत और प्रयास को पहचाना। पूर्व महाराजा गज सिंह ने शुभकामना संदेश भेजा। गज सिंह ने संदेश भेजकर विद्यार्थी परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के हित में अपनी जिम्मेदारियों का समर्पण व निष्ठा के साथ निर्वहन करने का अनुरोध किया।

यह समारोह नए शैक्षणिक वर्ष की एक आदर्श शुरुआत थी जिसने सभी छात्राओं के लिए प्रेरणाएं, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का माहौल तैयार किया। यह पूरे राजमाता स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण था और सभी ने आने वाले वर्ष में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीतू चैटर्जी ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor