Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मेहरानगढ़ के चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र हवन की पूर्णाहुति

पूर्व नरेश गजसिंह और हेमलता राजे ने दी आहुतियां

शिव वर्मा. जोधपुर 

मेहरानगढ़ दुर्ग के चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी 6 अप्रैल को प्रातः 11:15 बजे पूर्व नरेश गज सिंह व महारानी हेमलता राजे ने अष्टमी रात्रि को शुरू हुए हवन में पूर्णाहुति दी व मंदिर में मां चामुंडा के दर्शन व पूजा की एवं उसके बाद परिक्रमा की ।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि मेहरानगढ़ दुर्ग के चामुंडा माता मंदिर में अष्टमी की रात्रि को हवन प्रारंभ हुआ। इस हवन की पूर्णाहुति रविवार को प्रातः हुई । हवन में पूर्णाहुति व मंदिर में पूजा करने के बाद पूर्व महाराजा गज सिंह की तिलक आरती हुई व उसके बाद श्री थापना जी का उथापना हुआ ।

इन्होंने करवायी चामुंडा माता मंदिर में पूजा

हवन की पूर्णाहुति व मंदिर में पूजा का कार्य अश्वनी दवे, ललित त्रिवेदी, अश्विनी त्रिवेदी, सुरेश व्यास, भगवान सिंह राजपुरोहित व जितेंद्र राज जोशी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ करवायी । इस अवसर पर चैत्र नवरात्र में पाठ करने वाले नौ वेदपाठी ब्राह्मण भी उपस्थित थे l

चैत्र नवरात्र व्यवस्था में यह रहे उपस्थित

मेहरानगढ़ दुर्ग के चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत , महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह भाटी, मुख्य वित्त प्रबंधक अरुण अग्रवाल, मुख्य अभियंता शैलेंद्र माथुर, प्रबंधक ( संस्कृति ) गर्मांशु बोहरा, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ग्रुप हेड किशन वीर सिंह राठौड़ , मैनेजर एचआर ओम प्रकाश गेपाला , प्रबंधक ( मीडिया एण्ड पी आर ) कल्पना चंपावत ,सुनील कल्ला अभियंता , हिम्मत सिंह शेखावत सहायक प्रबंधक लेखा , डीएसओ शार्दुल सिंह शेखावत, ए एस ओ लक्ष्मण सिंह राठौड़ , ए एस ओ प्रभु सिंह शेखावत उपस्थित थे ।

नवरात्र में हजारों दर्शनार्थियों ने किया दर्शन

मेहरानगढ़ के चामुंडा माता मंदिर में नवरात्र के दौरान हजारों दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। मेहरानगढ़ दुर्ग प्रबंधन व जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से दर्शनों की व्यवस्था अच्छी बनी रही ,सभी तरह की व्यवस्थाएं प्रबंधन द्वारा की गई इसके कारण माताजी के दर्शन आराम से किए जा सके।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor