Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 1:46 am

Friday, July 10, 2026, 1:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मेगा मेडिकल कैंप 27 अप्रैल को…100 डॉक्टर, 6 हजार मरीजों को परामर्श देंगे, तैयारियां शुरू

गायत्री देवी ट्रस्ट की ओर से महिला पीजी महाविद्यालय में एक ही छत के नीचे सभी पद्धतियों से होगा इलाज

डीके पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर के इतिहास का सबसे बडा मेडिकल कैंप गायत्री देवी ट्रस्ट जोधपुर द्वारा 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे महिला पीजी कॉलेज प्रतापनगर में आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। इस मेडिकल कैंप में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की पद्धतियों से बीमारियों की जांच व इलाज होगा।

गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि जोधपुर के इतिहास के सबसे बड़े मेडिकल कैंप में लगभग 100 डॉक्टर की सेवाएं ली जाएगी और 6000 मरीजों के आने की संभावना है। इस मेगा मेडिकल कैंप में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एक्युप्रेशर, रेकी, योगा की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। चिकित्सा की जितनी पद्धतियां हैं उन सभी डॉक्टरों को एक छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य जोधपुर 2025 में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

पोस्टर का किया विमोचन, ये पदाधिकारी थे मौजूद 

इस संबंध में गायत्री देवी ट्रस्ट के स्थाई सदस्यों की मीटिंग 7 अप्रैल 2025 को रखी गई। उसमें इस कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की गई और मेडिकल कैंप के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर अरोड़ा, अशोक चितारा, चंद्रप्रकाश आसेरी, चक्रेश मेहता, शालू सोनी, मधु तापड़िया, उषा सोनी, विनती जांगिड़, स्नेहलता जांगिड़, लक्ष्मी शेखावत, राहुल चौहान, जसोदा सुथार, कंचन बिरला, राजेश भाटिया, दीपा जैन, आशा चांडक, सुनीता, यशिका, गीता जोशी, नीरा, आदि टीम के सदस्य उपलब्ध थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor