Explore

Search

Saturday, April 12, 2025, 11:17 pm

Saturday, April 12, 2025, 11:17 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

महावीर जयंती : साधना-संयम का संगम शोभायात्रा में उतरा…झांकियों में प्रेम-करुणा-अहिंसा के सिद्धांत हुए साकार

Share This Post

7 किमी शोभायात्रा को फतेहपोल से जूनी मंडी आने में 7 घंटे लगे

शिव वर्मा. जोधपुर

भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व के उपलक्ष में श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से 5 से 13 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमें जोधपुर जैन समाज की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इसी कडी में गुरुवार को जोधपुर शहर में महावीर जन्म कल्याणक पर शोभायात्रा के मुख्य संयोजक श्रेणिक जैन के संयोजन में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों एवं उनके आदर्शो, सिद्धान्तों व उपदेशों से ओत-प्रोत 133 झांकियां निकाली गई।

सचिव धीरज रांका व मीडिया प्रभारी प्रवीण सुराणा ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की विशालशोभा यात्रा को प्रातः 8.30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर कुंती परिहार, प्रदीप गांग, सुनील व्यास, मनीष लोढा, मीनाक्षी कोठारी आदि ने फतेहपोल पर भगवान महावीर की पूजा अर्चना पश्चात् जैन ध्वज दिखाकर प्रारंभ किया। सभी अतिथियों का समिति द्वारा माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। भगवान महावीर स्वामी की विशाल शोभायात्रा फतेहपोल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों नवचौकिया, जालोरी गेट, मेडिकल मार्केट, राज रणछोड़जी मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड़, सोजती गेट, त्रिपोलिया बाजार, सर्राफा बाजार होती हुई समापन स्थल जूनी धानमण्डी स्थित भगवान महावीर स्वामी के मन्दिर पर पहुंची जहां अतिथियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने पूजा अर्चना की।

विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत 

शोभायात्रा के जालोरीगेट पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आयोजकों का स्वागत किया। शोभायात्रा के सोजतीगेट पहुंचने पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, सोजतीगेट व्यापारी संघ व जन प्रतिनिधियों ने भी शोभायात्रा एवं आयोजकों का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति द्वारा समारोह अतिथि जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी का स्वागत किया गया। नवचौकिया, खाण्डा फलसा, जालोरीगेट, दिगंबर जैन मंदिर, सोजतीगेट, महावीर मार्केट, त्रिपोलिया बाजार, मिर्ची बाजार आदि कई स्थलों पर आयोजकों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा सांय करीब 5 बजे जूनी धानमंडी पहुंचकर महावीर मंदिर में चांदी की भव्य आंगी से सजे भगवान महावीर की पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की।

अन्य संस्थाओं की भागीदारी रही 

शोभायात्रा में नाकोडा तीर्थ से विशेष रूप से सुनहरे रंग के रथ में परमात्मा महावीर स्वामी की प्रतिमा के दर्शनार्थ जैन समाज उमड़ पडा। शोभायात्रा में इसके अलावा भी कई रथ साथ चल रहे थे तथा ईको फ्रेंडली का संदेश देते हुए व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा में ई-रिक्शाओं पर विभिन्न प्रकार की झांकियां साथ चल रही थी। शोभायात्रा में वीर प्रभु मंडल, श्री जैन युवक दल शांतिपुरा, जैन युवा संघ सोसायटी, महावीर युवा संघ संस्थान, यूआईटी क्षेत्र, मित्र मंडल, नवकार नवयुवक मंडल, महावीर जैन नवयुवक मंडल, जैन संस्कार मंच, श्री वर्द्धमान नवयुवक मंडल, भैरूबाग तीर्थ, ओसवाल समाज बासनी, जिनेश्वर युवा मंडल, आदेश्वर युवा मंडल, महावीर सांस्कृतिक कला मंच, चिंतामणी पार्श्वनाथ मंडल, श्री फलवृद्धि पाश्र्वनाथ संघ, श्री भगवान महावीर नवयुवक मंडल, पारख चैरडिया महिला मंडल सहित बडी संख्या में अनेक धार्मिक संस्थाओं की झांकिया शोभायात्रा में साथ चल रही थीं। शोभायात्रा में जैन प्रश्नोतरी के उत्तर देने पर हाथों हाथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लगभग 7 किलोमीटर लम्बी शोभायात्रा के सम्पूर्ण मार्ग में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं यातायात पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा।

ये गणमान्य नागरिक थे मौजूद 

शोभायात्रा में एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा, विमलराज सिंघवी, दलवीरसिंह ढढ्ढा, अशोक पारख, अशोक रांका, विनोद सिंघवी, प्रकाश लूणिया, रवि सुराणा, जगदीश गांधी, संजय मेहता, हनुमान तातेड, भंवरलाल घोघड, निर्मल भंडारी, जवरीमल गोलिया, श्रवण दुग्गड, विवेक भंसाली, नरेश सुराणा, सुरेश डोसी, मुकेश सिंघवी सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में महावीर के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। समिति अध्यक्ष प्रकाश मेहता ने बताया कि शोभा यात्रा संयोजक शहर विधायक अतुल भंसाली, कानराज मोहनोत, प्रदीप गांग, कल्पेश सिंघवी, प्रवीण सुराणा, आलोक चैरड़िया, पुनित कागोत, सतिन भंडारी, रौनक कर्णावट, जितेन्द्र कोटड़िया, तरूण समदडिया, गौतम कटारिया, ललित गाँधी, खुश सिंघवी, गौरव जैन खींवसरा, पुष्पचंद चैपड़ा, अजय जैन बांदु, दिनेश सिंघवी गोरू, पंकज रांका, राजवीरचंद्र भंडारी, नरेन्द्र गोठी, कमल सुराणा व नवरतन चैरड़िया होंगे तथा समिति सदस्य वाॅकी-टाॅकी के माध्यम से शोभा यात्रा का संचालन किया।

ऐसे हुई मान मनुहार 

शोभायात्रा में फतेहपोल से समापन स्थल जूनी मण्डी तक पूरे रास्ते जैन समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा में शामिल हुए धर्मबंधुओं के लिए लड्डू, कचैरी, ठण्डाई, लौंग पानी, शरबत, आईसक्रीम, नारंगी, गोली, लौंग शर्बत बिस्किट, टाॅफी, छाछ, नींबू शर्बत, सूखे मेवे, फ्रूटी, पानी, उपहार आदि की भरपूर व्यवस्था की गई।

शोभायात्रा का आकर्षण ये झांकियां रहीं

इस शोभायात्रा में भगवान महावीर और उनके आदर्शो से संबंधित झांकिया निकाली गई, जिसमें विशेष रूप त्रिशला माता के चैदह स्वप्न, भगवान महावीर की प्रतिमूर्ति के रूप में बालक, महावीर का जन्म, उडद बाकले बोहराते हुए, ऋषभदेव, पाश्र्व पदमावती, मंदिर, श्रेणिक महाराज, वस्तुपाल, अभयकुमार, कुमारपाल महाराज, त्रिमूर्ति, जैन ध्वज, बला भैरव, महावीर को पालना झुलाते, धर्म का उपदेश, पालकी, बैण्ड, घोडे, रथ, दुपहिया वाहन, जीपें, भजन मण्डलियां, महिला मण्डलियां आदि सम्मिलित थी। शोभा यात्रा में छोटे छोटे बच्चे भगवान महावीर के सिद्धान्तों की तख्तियां लिये हुए जय-जयकार के नारे गुंजायमान कर रहे थे। भजन मण्डलियां भगवान महावीर के भजनों की स्वर लहरियां बेखरती हुई वातावरण को महावीरमय बना रही थी। पूरे रास्ते का आलम यह था कि लोग पैदल भी मुश्किल से चल रहे थे। अमृतराज गोलिया, के.के. सुराणा, दलपतराज सिंघवी, दीपक खिंवसरा, बलवंत खिंवसरा, महेंद्र कोचर मेहता, कमल भंडारी, रौनक कर्णावट, मोहित धोका, विरेंद्र सिंघवी, चंद्रेश भंडारी, अमित सिंघवी, मोहित धोका, सुरेंद्र नंदावत, राजेंद्रराज मेहता, अमृत ललवाणी, अरूण कुमार मोहनोत, अभिषेक सिंघवी, राजेंद्र जैन, संजय पारख, चंद्रेश लोढा, कुशाग्र सुराणा, महावीर जैन, पूरण नाहर, आदित्य मोहनोत, रूचित लुंकड, नीरज सामसुखा, नवीन संचेती, देव लोढा, कैलाश मेहता आदि समस्त सदस्यों का सहयोग रहा।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment