Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 1:45 am

Friday, July 10, 2026, 1:45 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

घांची समाज : रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

शिव वर्मा. जोधपुर

घांची नवयुवक मण्डल द्वारा आयोजित होने वाले घांची समाज के स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया
गया। घांची नवयुवक मण्डल सचिव धनराज बोराणा ने बताया कि नवयुवक मंडल द्वारा घांची नवयुवक मण्डल के मार्गदर्शक स्व अमृतलाल बोराणा एवं पूर्व अध्यक्ष स्व गोपीकिशन सोलंकी को रक्तांजलि अर्पित करने हेतु रक्तदान शिविर घांची न्याति नोहरा थियेटर में आयोजित किया जाएगा। जिसका पोस्टर विमोचन नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी अध्यक्ष घांची महासभा जोधपुर, पार्षद संगीता सोलंकी, पार्षद अशोक भाटी, पूर्व अध्यक्ष घांची महासभा आनद भाटी ठाकर, पंकज भाटी अध्यक्ष घांची नवयुवक मण्डल, चंद्रप्रकाश परिहार उपाध्यक्ष घांची महासभा, जावरलाल बोराणा, श्री किशन भाटी, मीठालाल बोराणा, एडवोकेट अशोक परिहार मीना भाटी, कमलेश भाटी, श्याम लाल भाटी, ओमप्रकाश पंवार, प्रवीण पंवार, भाजपा नेता मनीष परिहार, घांची नवयुवक मण्डल कोषाध्यक्ष, सन्नी परिहार, सह सचिव एडवोकेट महेंद्र भाटी, कार्यकारिणी सदस्य राकेश परिहार द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor