Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:59 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:59 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जरूरतमंद महिलाओं को 10 सिलाई मशीनें भेंट की

शिव वर्मा. जोधपुर 

अम्बेडकर जयंती समारोह पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए और जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने एव उनका जीवन सुचारू रूप से चला सके इसके लिये निरुपा पटवा द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं को 10 सिलाई मशीन वितरित की गयी।

यह ग्रुप पिछले कई वर्षों से नितंतर समाज के हर क्षेत्र में अग्रसर होकर सेवा के कार्य कर रहा है। जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवायें दे रहा हैं। जरूरतमंद लड़कियों की शादियों से लेकर, शहर में विभिन्न प्रशासनिक नियम आदि के लिय जागरूकता अभियान भी समय समय पर चलाता रहता है। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप द्वारा पूरे वर्ष भर इसी प्रकार से सेवा कार्य नित नए रूप में किए जाते हैं। कभी सर्दियों के ब्लैंकेट वितरण तो कभी शरबत पिलाकर इस तरह से मौसम के अनुसार भी सेवा कार्य किए जाते हैं। पिछले कई वर्षों से लगातार सेवा कार्य कर रहा है। प्रतिवर्ष वाटर कूलर लगवाना बड़ी संख्या में कैंसर पेशेंट के लिए बाल इकठ्ठे करना और भी सभी प्रकार के सामाजिक कार्य यह ग्रुप करता रहता है। इसमें अनुजा नगर निगम जोधपुर के मनमीत सोलंकी व
बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष विक्रम सरगरा सदस्य जय भाटी, अनिल मरवण ने भागीदारी निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor