Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

Monday, August 24, 2026, 12:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

खारिया मीठापुर निजी बस से कचले गए जातरू,3 महिलाओं की घटना स्थल पर ही मोत,चार गम्भीर घायल

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

जयपुर से जोधपुर की और जा रही एक ट्रैवल्स बस ने शनिवार तड़के खारिया मीठापुर के निकट रामदेवरा की और पैदल जा रहे यात्रियों को कुचल डाला। तीन महिलाओं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक पुरुष सहित तीन महिलाओं को गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी इस ट्रैवल के पीछे चल रही एक अन्य ट्रेवल्स बस के चालक ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने के साथ थाना प्रभारी घेवरराम गुसाईवाल एवं पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को बिलाड़ा के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। गंभीर रूप से चोटिल हुई 3 महिलाओं को चिकित्सकों ने मृतक घोषित किया एवं अन्य एक पुरुष सहित तीनों महिलाओं को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर इलाज शुरू किया। मृतक तीनों महिलाओं के शव रेफरल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है सभी मृतक एवं घायलों की पहचान भी हो चुकी है। थाना प्रभारी गुसाईवाल के अनुसार आशा धर्मपत्नी भोमाजी माली (40) निवासी खोड़ी थाना नैनवा जिला बूंदी, श्रीमती बादाम पत्नी राजेश माली (35) निवासी नैनवा जिला बूंदी तथा श्रीमती प्रेम धर्मपत्नी रमेश जाति मीणा (50) निवासी राजनगर तहसील देवली जिला टोंक को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, जबकि श्रीमती मनभर पत्नी भीम शंकर माली (30) निवासी चैता थाना हिंडोली जिला बूंदी, हेमाराम माली पुत्र जगदीश (32) निवासी सीतापुरा जिला टोंक, श्रीमती मीना पत्नी धनराज मीणा (30) निवासी नयागांव गोठड़ा जिला टोंक, श्रीमती नेराजी गुर्जर निवासी सुवासरा थाना नैनवा जिला बूंदी का उपचार यहां ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।दर्दनाक हुए इस हादसे की जानकारी होने के साथ ही उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार विकास अधिकारी पन्नूसा एवं शिक्षा विभाग के कानाराम हिमार ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों के उपचार एवं उनकी कर संभल के लिए पहुंच । मृतकों एवं घायलों की पहचान होने एवं उनके साथ चल रहे अन्य जातरुओं से जानकारी लेकर सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor