Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

केंद्रीय मंत्री शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने स्वस्थ जोधपुर के पोस्टर का विमोचन किया

राखी पुरोहित. जोधपुर

गायत्री देवी ट्रस्ट और रॉयल प्रॉपर्टी प्रजेंट्स स्वस्थ जोधपुर 2025 चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने किया। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि पोस्टर विमोचन समारोह में शेखावत के अलावा कानून मंत्री जोगाराम पटेल और राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,  प्रदेश भाजपा रामप्रकाश चौधरी, प्रदेश भाजपा नेता प्रीतपाल सिंह, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मनीष पुरोहित, जिला मंत्री गोविंदजी गहलोत भी मौजूद थे। सभी ने सफल आयोजन की अग्रिम बधाई दी और गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों की सरहाना की। गौरतलब है कि कार्यक्रम 27 अप्रैल को महिला पीजी महाविद्यालय प्रताप नगर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों के 100 डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। चिकित्सा कैंप के साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप और सीपीआर कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor